Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

दुर्गा पूजा को ले कर शांति समिति की बैठक संपन्‍न, निर्देशों का पालन करने की अपील

लातेहार। दुर्गा पूजा को ले कर शांति समिति की एक बैठक अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्‍यक्षता में थाना परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्‍ता के अलावा थाना प्रभारी अशोक पासवान, पुअनि रमाकांत गुप्‍ता व राजा दिलावर, अंचल निरीक्षक  विश्‍वजीत प्रताप तथा नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा मुख्‍य रूप से मौजूद थे. बैठक में दुर्गा पूजा समितियों से पूजा का लाइसेंस ले लेने की अपील की गई. विसर्जन के दौरान रूट चार्ट का पालन करने की अपील की गई. पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र की व्‍यवस्‍था तथा बिजली का उपयोग सावधानी पूर्वक करने का निर्देश दिया गया. एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि पूजा असामजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तत्पर है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा और उन्हें नोटिस दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जायेगी.

वहीं एसडीपीओ श्री गुप्‍ता ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्‍यान नहीं दें. अगर कहीं किसी प्रकार की अप्रयि घटना होती है तो इसकी सूचना पुलिस या प्रशासन को दें. उन्‍होने कहा कि पुलिस असमाजिक तत्‍वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. उनसे सख्‍ती से निपटा जायेगा. आगे कहा कि पूजा पंडालो के पास भी पुलिस वर्दी एवं सादे लिबास में रहेगी. उन्‍होने दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द और उत्साह से मनाने की अपील की. स्‍थानीय लोगों ने भी पूजा में प्रशासन को हर संभव मदद करने की बात कही. सदर थाना प्रभारी ने समितियों के पदधारियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर उपलब्‍ध कराने की बात कही. बैठक में समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, दुर्गा पूजा समिति डुरूआ के अध्‍यक्ष असीम कुमार बाग, नवयुवक संघ के ललित पांडेय, श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुनील कुमार शौंडिक, वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के सह सचिव रंजीत कुमार, चंदन कुमार, विष्‍णु कुमार, काली मंदिर दुर्गा पूजा समिति क रितेश कुमार निक्‍कू, वन एवं प्रखंड परिसर दुर्गा पूजा समिति के सह सचिव निहित कुमार, दुर्गा पूजा समिति पोचरा के शंभूू प्रसाद, दुर्गा पूजा समिति भुसूर के अध्‍यक्ष सुशील यादव,  बेंदी मुखिया रामदयाल उरांव, पूर्व मुखिया रामेश्‍वर सिंह, शंभू प्रसाद, पिंटू रजक, वार्ड पार्षद मनोज दास, जयराज कपूर, आजाद खान, नसीम अंसारी, मुख्‍तार अंसारी, तनवीर अंसारी  आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!