रिटेलर और किसानों की भागीदारी से सिरी सीड्स ने मजबूत किया नेटवर्क
लातेहार। नव वर्ष पर सोमवार को शहर के ललमटिया डैम में सिरी सीड्स परिवार लातेहार द्वारा रिटेलर मिट सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरी सीड्स परिवार के कृषि रत्न निर्दोष गुप्ता ने किया. मौके रीजनल मैनेजर अंजनी कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने जिले भर से आए रिटेलर और किसानों को सिरी सीड्स की कई जानकारी दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिरी सीड्स की पकड़ और अधिक मजबूत है. हाइब्रिड बीजों के अनेक लाभों को देखते हुए सिरी सीड्स किसानों को ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए इन्हें विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो उगाने में आसान और तेज़ हों, तनाव के प्रति बेहतर अनुकूलन क्षमता रखते हों, बड़े फल वाले पौधे पैदा करें, उच्च उपज दें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं और उनका जीवनकाल लंबा हो. इसका लाभ किसानों को पिछले कई सालों से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसान इससे अपनी आय दुगनी कर कर सकते है. इससे अधिक लाभ मिलेगा. निर्दोष गुप्ता ने भी कृषक हित में जरूरी जानकारियां साझा करते हुए बेहतर कार्य करने की अपील की. कार्यक्रम में बृंद कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, पंकज प्रसाद, विक्की यादव, प्रदीप प्रसाद, सुरेश उरांव, श्याम लाल प्रसाद,अखलेश प्रजापति,गोपाल प्रसाद,अरुण कुमार यादव,प्रदीप प्रसाद, कुंदन प्रसाद,राजाराम उरांव समेत बड़ी संख्या में रिटेलर और किसान शामिल थे.