लातेहार
विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष साहू को बधाई दी


लातेहार: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को लातेहार विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. रांची में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन में विधायक प्रकाश राम ने प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया.
इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह, पवन कुमार और पंकज यादव समेत कई भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बुके भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. मौके पर श्री साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और भाजपा झारखंड में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी.
विधायक प्रकाश राम ने कहा कि आदित्य साहू ने एक साधारण से बूथ कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है. श्री साहू एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं. उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से निश्चित रूप से पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी. जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले का संगठन और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा. पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है. 