file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

सुशासन सप्‍ताह के तहत विशेष शिविरों का आयोजन

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार, 23 दिसंबर। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के  मनिका प्रखंड के बंदुआ, पल्हेया, जुंगुर, महुआडांड़ प्रखंड के चटकपुर, हामी, रेंगाई, ओरसा, बरियातू प्रखंड के फुलस, बालुभांग, बालूमाथ के बसिया, मारंगलोईया, बरवाडीह प्रखंड के केड़, छीपादोहर, गारू प्रखंड के कारवाई, लातेहार प्रखंड के पांडेयपुरा, चंदवा प्रखंड के चेटर, हेरहंज प्रखंड के सलैया, सरयू प्रखंड के गणेशपुर पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया.

Advertisement

शिविरों में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों द्वारा ऑन द स्‍पॉट कई मामलों का निष्पादन कर उन्‍हें सरकार के  द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

Advertisement

सरकार की कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से यह शिविर लगाया गया है. पंचायत स्तरीय शिविर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया गया. इस दौरान विभिन्न योजनाओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुए, इसमें विभिन्न आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!