mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

बालुमाथ झामुमो प्रखंड कमिटि की बैठक संपन्‍न

बालूमाथ (लातेहार)।- प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में मंगलवार को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने की. बैठक में प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, जिला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता सुशील यादव एवं सौरभ श्रीवास्तव ने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने का कार्य किया. बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि जेएमएम आम जनता की आवाज है, और पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे. बैठक में बालूमाथ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, सचिव कपिलदेव उरांव, उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी संतोष गुप्ता, शिबू उरांव, बनारस उरांव, बिफा उरांव, पूर्व सचिव परमेश्वर गंझू, मो. इनामुल, रविंद उरांव, सिकंदर उरांव, मुकेश उरांव, अंजनी देवी, साबिर अंसारी, धनंजय गंझू, माइकल कुजूर, युसूफ आलम, श्याम कुमार लोहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!