Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त अभियान, पांच कोयला लदे हाइवा जब्त

बालूमाथ (लातेहार)। बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कोयला लदे हाइवा वाहनों को जब्त किया है. यह कार्रवाई बालूमाथ पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी तथा एसआईएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर की गई. कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम को क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयले के परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पांच कोयला लदे हाइवा वाहनों को पकड़ लिया. वाहनों को जब्त कर बालूमाथ थाना के अमरवाडीह पिकेट लाया गया है. पुलिस द्वारा जब्त वाहनों में लदे कोयले से संबंधित कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है. बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने पांच कोयला लदे हाइवा जब्त किए जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था. पुलिस प्रशासन ने अवैध कोयला कारोबार एवं परिवहन में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कही गई है. संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!