Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

चैंबर की शुरुआत, 60-72 घंटे में वैज्ञानिक तरीके से तैयार होगा पका केला

बालूमाथ (लातेहार)। स्‍थानीय राजकीयकृत उच्च विद्यालय के समीप केला पकाने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस चैंबर की सुविधा शुरू की गई है. उस्मान फ्रूट्स और कृष्णा साव की साझेदारी में शुरू किए गए इस चैंबर में कच्चे केले को वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से पकाकर बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया जाएगा. संचालकों के अनुसार चैंबर में रखे कच्चे केले करीब 60-72 घंटे में पककर तैयार हो जाएंगे. चार चैंबर से शुरू किए गए इस संयंत्र में प्रत्येक चैंबर की अधिकतम क्षमता करीब 800 कैरेट की है. इस प्रकार पूर्ण क्षमता पर चारों चैंबर में एक साथ लगभग 3,200 कैरेट केला तैयार किया जा सकता है. चैंबर संचालक कृष्ण साव एवं उस्मान सनम ने बताया कि क्षेत्र में केला पकाने की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय किसानों और व्यापारियों को अब इसके लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. विभिन्न गांवों से कच्चा केला लाकर आधुनिक चैंबर में पकाया जाएगा और इसके बाद बालूमाथ समेत आसपास के बाजारों में थोक एवं खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. संचालकों ने बताया कि आधुनिक प्रक्रिया से केला पकाने पर उसकी गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी और कम समय में बिक्री के लिए तैयार किया जा सकेगा. स्थानीय व्यापारियों को उचित थोक मूल्य पर बेहतर गुणवत्ता का केला उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. इस सुविधा से क्षेत्र में फल कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को भी बेहतर बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है. मांग और आपूर्ति को देखते हुए भविष्य में कारोबार का विस्तार करने की योजना भी है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनवर अंसारी, पिंकू अंसारी, प्रिंस अदनान, रूपेश पांडेय, मो नौशाद, मो सेराज, विकास साव, श्याम कुमार, मंसूर खान समेत कई लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!