लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय, लातेहार में नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. इस बैठक में नगर इकाई चुनाव से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनहित के कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा.
जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में नगर अध्यक्ष पद के लिए योग्य और कर्मठ उम्मीदवार का चयन बेहद आवश्यक है, ताकि नगर के विकास कार्यों को मजबूती मिल सके. उन्होंने बताया कि जिला कमिटी की ओर से आगामी बैठक में झामुमो की ओर से नगर पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवार तय किया जाएगा. इस बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, केंद्रीय सदस्य जिला देवी, सुदामा प्रसाद, ममता सिंह, 20 सूत्री सदस्य वासुदेव यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष शमशुल होदा, कामेश्वर भोक्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इनायत करीम, उपाध्यक्ष मोहम्मद अहद खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती को दर्शाया.