WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

लातेहार। झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई के कर द्वारा 30 जनवरी को किया गया. मौके पर डीएसपी मुख्यालय संजीव मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम राज, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक रेफरी संजय कुमार, राष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार ठाकुर, अमन कुमार, धनरंजन शर्मा, कांजीलाल आरगु, आनंद सिंह, रविंद्र उरांव, बसंत नायक, लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक राजेशचंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद गुप्ता, अशोक सिंह जडेजा, चेयरमैन जय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, अध्यक्ष रंजीत पांडेय, सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष मनोहर प्रसाद, विवेकचंद्र श्रीवास्तव, समेत सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे. मंच का संचालन बृजेश मिश्रा के द्वारा किया गया. अतिथियों को लातेहार जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र, मोमेंटो और पौधा प्रदान कर स्वागत किया गया.  लातेहार जिला स्टेडियम में रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, पाकुड़, देवघर, रामगढ़, खूंटी, समय अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने लातेहार पब्लिक स्कूल के उद्घोषबैंड पर मार्च पास्ट किया मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. किडजी प्रे स्कूल के छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा आकर्षक वेलकम डांस प्रस्तुत कर किया गया.  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में केंद्रीय विद्यालय के द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. संत जेवियर एकैडमी, लातेहार द्वारा नृत्य के माध्यम से झारखंड संस्कृति को प्रस्तुत किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!