maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
अपराधलातेहार

छह पशु तस्‍कर गिरफ्तार, 20 पशु बरामद

लातेहार।  जिला पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि दो वाहनों में गौवंशीय पशु को तस्‍करी के लिए ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने एनएच-75 पर वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में  पुलिस को दो पीक अप वैन आते दिखायी दिये. पुुुलिने उसे तलाशी लेने के लिए रोका. तलाशी के क्रम में पुलिस को दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादे गये 20 गौवंशीय पशुओं को बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने छह पशु तस्‍करों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों मे हिरालाल चौधरी (50) , खामडीह, सतबरवा), अहमद अंसारी (66), इरफान अंसारी (47), जैनुल अंसारी (40)  सभी थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू), अधीन कुमार यादव (18)  होटवाग, लातेहार एवं दानीश अंसारी (18)  पंडरी, थाना चान्हो, जिला रांची का  नाम शामिल हैं. इसकी जानकारी मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा की ओर से दो पिकअप वाहनों में पशुओं को क्रूरता पूर्वक लोड कर अवैध रूप से लातेहार की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आलोक में सअनि कमलेश कुमार प्रसाद एवं सशस्त्र बल के सहयोग से मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नामुदाग स्थित पेट्रोल पंप के पास जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान सतबरवा की ओर से आ रहे दो पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 03 एपी- 9759 एवं जेएच 19एफ-2465 को रोका गया. तलाशी लेने पर दोनो पिकअप वाहन वाहनों में 10-10 गौ वंशीय पशु क्रुरता पूर्वक लादे गये पाये गये. पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं उसमें सवार व्यक्तियों से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद दोनों पिकअप वाहन एवं पशुओं को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया गया. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, सअनि कमलेश प्रसाद यादव एवं सैट-126 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!