नगर पंचायत चुनाव
राजू प्रसाद ने वार्ड संख्या आठ के पार्षद लिए नामांकन दाखिल किया


उन्होने जुबली रोड से बाजारटांड़ जाने वाले रास्ते में निर्मित नाली की की साफ सफाई कराई कराने, प्रतिदिन वार्ड संख्या आठ में सभी गली मोहल्ले में झाड़ू लगवाने एवं गली- मोहल्ले में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने का काम करेगें. उन्होने कहा कि जिन लोगों के द्वारा अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं लिया गया है उन्हें नगर पंचायत के बोर्ड से पारित कराकर निशुल्क पानी का कनेक्शन दिलाने का प्रयास करेगें. वार्ड के जिस मोहल्ले में अभी तक पानी का पाइपलाइन नहीं बिछाया गया है वहां नया पाइप लाइन का कनेक्शन कराने की घोषणा भी उन्होने की. 