Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

पूर्व जिप सदस्‍य महेश सिंह होगें अध्‍यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी

ASHISH TAGORE

लातेहार। नगर पंचायत चुनाव 2026 में भाजपा जिला कार्यसमिति एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍य  महेश सिंह भाजपा समर्थित अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी होगें. श्री सिंह के नाम की घोषणा सोमवार की देर शाम भाजपा नेतृत्‍व ने किया. भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव ने शुभम संवाद से बात करते हुए इसकी पुष्टि की. बता दें कि  महेश सिंह मनिका प्रखंड के पूर्व प्रमुख व पूर्व जिला परिषद सदस्‍य भी रह चुके हैं. उन्‍हें क्षेत्र के एक तेजतर्रार नेता के रूप में जाना जाता है. संभवत: महेश सिंह चार फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेगें. बता दें कि इससे पहले सीतामनी तिर्की भाजपा की प्रत्‍याशी के रूप में पिछले नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी. अंतिम समय तक सीतामनी तिर्की और महेश सिंह के नाम पर असमंजस की स्थिति थी. ले‍किन सोमवार की शाम को भाजपा ने अपना पत्ता खोला और महेश सिंह को लातेहार नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी के रूप में  महेश सिंह को अपना समर्थन दिया. हालांकि इसकेे पीछे जिले के कई वैसे भाजपा नेताओं का समर्थन है जो वर्षों से भाजपा का झंडा ढो रहे हैं और दिन रात संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. ऐसे नेताओं ने ही महेश सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी बनाने का आग्रह प्रदेश नेतृृृत्‍व से किया था.

भरोसे पर खरा उतरूंगा: महेश सिंह 

शुभम संवाद से बातचीत करते हुए महेश सिंह ने भाजपा प्रदेश नेतृत्‍व को उन्‍हें अपना समर्थन देने पर आभार प्रकट किया. उन्‍होने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्‍व ने जिस भरोस व उम्‍मीद के साथ उन्‍हें अपना समर्थन दिया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्‍होने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्‍हे काफी जन समर्थन और स्‍नेह मिला है. वे इस चुनाव में अवश्‍य जीत हासिल करेगें.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!