green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

अध्‍यक्ष के तीन व वार्ड पार्षद के लिए 21 प्रत्‍याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया

लातेहार। आसन्‍न नगर निकाय चुनाव में चार फरवरी तक नामांकन प्रपत्र दाखिल किये जायेगें. जैसे जैसे नामांकन की अंतिम तिथि आ रही है, प्रत्‍याशियों के चेहरे सामने नजर आने लगे हैं. तीन फरवरी मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना परचा निवार्ची पदाधिकारी सह उप समार्हता रामारवि दास के समक्ष दाखिल किया. जबकि 15 वार्डोें के लिए वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए राजद समार्थित प्रत्याशी मिलायानी कुजूर, वैजयंती देवी तथा सु़रजदेव भगत ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पूर्व उन्होंने समर्थकों के साथ बाजारटांड़ से मेन रोड होते हुए जुलूस की शक्ल में निर्वाची कार्यालय तक पहुंचें.

बैजयंती देवी, अध्‍यक्ष पद की उम्‍मीदवार
मिलायनी कूजूूर, अध्‍यक्ष पद के लिए
मो रिजवान, वार्ड संख्‍या 12 से
अपर्णा सिंह, वार्ड नंबर 02 से
धीरज कुमार, वार्ड नंबर 10

वार्ड पार्षद पद के वार्ड संख्या एक से नसरूद्दीन मियां, माला देवी व अहमद अंसारी, वार्ड संख्या दो से अर्पणा सिंह, वार्ड संख्या तीन से अनिता देवी व वर्षा कुमारी, वार्ड संख्या चार से सद्दाम हुसैन व अंकित कुमार यादव, वार्ड संख्या पांच से सब्बू परवीन ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन किया. जबकि वार्ड संख्या छह से सुनिता देवी, वार्ड संख्या सात से मनोज कुमार दास व भुनेश्वर राम, वार्ड संख्या 10 से धीरज कुमार पासवान ने उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र जमा किया. वार्ड संख्या 12 से मुस्तरी बीबी, शंकर राम व मो़ रिजवान, वार्ड संख्या 13 से मनीता देवी, अमन तिक्का व प्रतिमा खलखों एवं वार्ड संख्या 14 से तरसीला कुजूर व वार्ड संख्या 15 से सुनीता गुप्ता ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम के समक्ष नामांकन प्रपत्र समर्पित किया. नामांकन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.  समाहरणालय परिसर सहित विभिन्न नामांकन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल की तैनाती के बीच प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष पहुंचकर पर्चा दाखिल किया. नामांकन को लेकर पूरे नगर क्षेत्र में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!