WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडराज्‍यलातेहार

लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें: उपायुक्‍त

लातेहार।  उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनमन,  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, समेकित जनजाति विकास अभिकरण,  झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, कल्याण विभाग एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और लाभुकों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ सुचारू रूप से पहुँचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्‍होने कहा कि लंबित मामलों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें. उपायुक्‍त ने प्रत्येक योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्‍होने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए लाभुकों को समय पर सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया.  बैठक में विशेष रूप से ट्राइबल मल्‍टी, मार्केटिंग सेंटर का निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  से संबंधित सड़क निर्माण कार्य, तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण की स्थिति, गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण की उपलब्धियों, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, एवं पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना और पोषण सेवाओं की प्रगति, आयुष्मान कार्ड वितरण की स्थिति की समीक्षा की गयी. आईटीडीए एवं जेटीडीएस की समीक्षा के दौरान उपायुक्‍त ने छात्रवृत्ति वितरण, आवासीय विद्यालयों के संचालन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेब्रम आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!