lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्‍न

लातेहार। जिले में तीसरे दिन गुरूवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हो गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में गुरूवार को मैट्रिक की वाणिज्‍य व गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गयी. वाणिज्‍य की परीक्षा में निबंधित 1036 में से 1034 परीक्षाथियों ने परीक्षा में भाग लिया. जबकि छात्र अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार गृह विज्ञान के 628 छात्रों मे से 622 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. छह छात्र अनुपस्थित रहे. जबकि इंटरमीडियट की दूसरी पाली में  गणित और सांख्यिकी की परीक्षा आयोजित की गयी. गणित की परीक्षा में 541 में से 539 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. दो अनुपस्थित रहे. जबकि साख्यिकी की परीक्षा में एक भी छात्र निबंधित नहीं थे. दोनो परीक्षा में किसी भी छात्र की निष्‍कासन नहीं हुई है. बता दें कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 45 परीक्षा केद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के कुल 11634 छात्र व छात्रायें भाग लेगें. जबकि इंटरमीडियट के लिए जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केंद्रों में कला संकाय के 6109, विज्ञान संकाय के 1028 और वाणिज्‍य संकाय के 135 परीक्षार्थी भाग लेगें.  परीक्षा को ले कर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गये हैं. एसडीएम लातेहार व महुआडांड़ ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!