लातेहार। सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश पाठक के पिता प्रभु नारायण पाठक के निधन पर जिले के सहायक अध्यापकों ने शोक प्रकट किया है. लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल कुमार व संरक्षक अभिनय मिश्र ने बताया कि दिवगंत पाठक रातूू, रांची में क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और विगत एक माह से शैफर्ड अस्पताल रांची में भर्ती थे. उनका इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पलामू के केतात में किया गया. जिला अध्यक्ष ने बताया कि चार माह के पहले प्रदेश अध्यक्ष की माता का निधन हो गया था और अब पिता का छाया सिर से उठ जाना असहनीय पीड़ा है. उन्होने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पूरे परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की इश्वर से कामना की. निधन पर जिला अध्यक्ष अतुल सिंह के अलावा सहायक आचार्य अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, अरविंद कुमार, गुलाम अनवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सह चंदवा अध्यक्ष बेलाल अहमद, जिला कमिटी के सचिव शेखर यादव, कुमार संजय सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज मिंज, मनोज सहाय, आशीष नाथ शाहदेव, अभिनय कुमार मिश्र, ओम प्रकाश क्षत्रिय, अमित सिंह, कुमार सौरभ सिंह, प्रखंड अध्यक्ष में उमेश साहू, समोधी यादव, सुनील सिंह, राजेश सिंह, गोविंदा कुमार, प्रदीप दुबे, सतपाल उरांव, राजेश यादव, विजय गुप्ता, दिलीप प्रसाद, दिनेश ठाकुर, महाभारत भगत, विनय कुमार, मीना देवी, संगीता देवी, संजीत कुमार, सुनीत कुमार, प्रेम प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, बलराम कुमार, उमेश यादव, सत्यनारण ठाकुर, विजय यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है.