dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारराज्‍य

नगर निकाय चुनाव को ले कर राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष सह सांसद रेखा वर्मा पहुंची लातेहार, बैठक की

लातेहार। भाजपा जिला कार्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद रेखा वर्मा तथा सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे. बैठक में नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गयी और भाजपा समर्थित प्रत्‍याशियों को जीताने पर विचार विमर्श किया गया. इसके लिए एक सुनियोजित रणनीति बना कर कार्य करने की बात कही गयी. वक्‍ताओं ने  इस चुनाव में भाजपा के हर एक छोटे व बड़े नेता व कार्यकर्ताओं चुनाव जीतने के लिए कार्य करने की अपील की.

बैठक में  युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,  जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री इंद्रजीत यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पाण्डेय व लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेश सिंह मंचासीन थे. बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने किया. इस अवसर पर सरयू सिंह, नरेश पाठक, महेंद्र गुप्ता,  राजन तिवारी समेंत  नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य व जिला व प्रखंड स्‍तरीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button