WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
राज्‍यलातेहार

ब्रह्मकुमारी संस्‍था ने एसओई में नशामुक्‍त राष्‍ट्र बनाने की शपथ दिलायी

लातेहार। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय, धर्मपुर (गिजनियाटांड़) की शाखा ने शुक्रवार को शहर के जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय (एसओई) में नशा मुक्‍त भारत प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी. शाखा की संचालिका बीके अमरमणी ने कहा कि  प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय ने पूरे देश में 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाने केा एक अभियान चलाया है, उसी के तहत विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किा गया. प्रतिज्ञान के दौरान विद्यालय के शिक्षक व छात्रों को नशापान से दूर रहने की अपील की गयी. उन्‍होने कहा कि राजयोग नशा से मुक्ति पाने का एक प्रभावकारी माध्‍यम है. उन्‍होने कहा कि आज के युवा नशे में डुब कर घर, समाज व राष्‍ट्र का नुकसान कर रहे हैं. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती, विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्‍ता के अलावा अन्‍य कई शिक्षक तथा बीके चंद्रेश, राजू, प्रीति व सोनम आदि मौजूद थीं.  बीके अमरमणी ने प्राचार्य श्रीमती भारती को संकल्‍प पत्र भेंट किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!