नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की गई


निर्वाचन व्यय से संबंधित नियमों, व्यय लेखा संधारण एवं समय-समय पर व्यय विवरणी प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई. प्रेक्षकों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष) सह अपर समाहर्ता लातेहार रामा रविदास, एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.