WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारराज्‍य

कांग्रेस और माले ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी को दिया समर्थन

लातेहार। कांग्रेस और माले  ने नगर पंचायत अध्‍यक्ष की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की समर्थित प्रत्याशी विलासी टोपनो को समर्थन देने की घोषणा की. कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त प्रेस वार्ता में दी गयी. प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, माले नेता गोपाल प्रसाद तथा जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे प्रमुख रूप से मौजूद थे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि बिलासी टोपनो एक साफ-सुथरी छवि के कर्मठ, ईमानदार और जनसमर्पित नेता हैं.माले नेता गोपाल प्रसाद ने भी झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ बिलासी टोपनो के पक्ष में चुनाव अभियान चलाएंगी. इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष वृन्द बिहारी यादव, गुंर्जर उरांव, अमित कुमार यादव, प्रमिला देवी, सुशील यादव, कांग्रेस महिला अध्यक्ष अनीता देवी, हेमामुल अंसारी, फूलचंद यादव सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!