Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

कब्रिस्‍तानों की पक्‍की घेराबंदी के लिए स्‍थल चयन की समीक्षा की गयी

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कब्रिस्तानों की पक्की घेराबन्दी हेतु योजनाओं के स्थल चयन के संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित स्थलों की आवश्यकता, भूमि की उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर स्थल चयन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने चयनित स्थलों पर योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय समुदाय को आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सके. उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्तावित योजनाओं से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करें तथा कार्यान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें.  बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार एवं चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!