WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं: डीडीसी 

सेवानिवृत शिक्षक व शिक्षिकाओं का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

लातेहार। जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार कार्यालय के अधीन कार्यरत 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हुए कुल 18  शिक्षक व शिक्षिकाओं के सम्मान में सोमवार को  एक कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया.  कार्यक्रम मेंं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू मौजूद थे. इस अवसर पर सभी सेवानिवृत शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में ही  उन्हें सेवानिवृति पावना का भुगतान भी किया गया. उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं. सेवानिवृति के बाद भी शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक बने रहते हैं. उन्‍होने कहा कि शिक्षक समाज व राष्‍ट्र के निर्माता होते हैं. वे अपने सेवा काल मे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान एवं समाज को एक नयी दिशा देते हैं. डीडीसी ने सभी को सफल एवं अनुकरणीय कार्यावधि पूर्ण करने पर बधाई दी और  उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद सेवानिवृत जीवन की कामना की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी सेवानिवृत शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएंं दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!