लातेहार। सोमवार की सुबह जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत के तुंबागढ़ा गांव के पास एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हाइवा मे पत्थर लदा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि हाइवा में लदा पत्थर वैध था या कहीं से अवैध उत्खनन कर उसे ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि जिस ओर से हाइवा आ रहा था, उस ओर कोई लीज माइंस खदान नहीं है. जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा (जेएच-02 बीपी-1798) लातेहार के मुरूप ग्राम से बालूमाथ की ओर आ रहा था. इसी दौरान तुम्बागड़ा ग्राम के समीप मनोज कुमार के घर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, इस कारण जानमाल की क्षति नहीं हुई. हाइवा का चालक भी सुरक्षित है, वह समय रहते हाइवा से कूद गया था. पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है.