Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

शहर के मीट मुुर्गा व किराना दुकानों की जांच की गयी

लातेहार। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर नेतृत्व में गुरूवार को जिला मुख्‍यालय के विभिन्न मीट-मुर्गा विक्रेताओं के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया.  यह अभियान च्च न्यायालय रांची झारखंंड द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के लिए उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर चलाया गया. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत दुकानों का पंजीकरण व अनुज्ञप्ति की स्थिति, स्वच्छता का स्तर, संचालन प्रक्रिया तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गई. मांस- मटन दुकान संचालकों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे स्थानीय नगर निकाय से अनापत्ति प्रमाण लेते हुए एफएसएसएआई पंजीकरण हेतु आवेदन करें. हालाकि कुछ एक मीट दुकानों एफएसएसएआई द्वारा निर्गत फूड लाईसेंस पाया गया.  सभी मीट मुर्गा प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और विनियम 2011 का पूर्णतः अनुपालन हेतु 15 बिन्दुओं का एक लिखित नोटिस दिया गया. इसके साथ ही मांस एवं चिकन का सुरक्षित भंडारण, स्वच्छ पेय जल का उपयोग, कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, अपशिष्ठ प्रबंधन तथा उपभोगताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामाग्री उपलब्ध करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिये गये.  डा मोइन ने नवरंग चौक अवस्थित मे सुरेन्द्र किराना एवं मे संतोष किराना एवं कोल्डड्रींक्स द्वारा क्रमशः खराब गुणवत्ता वाली हल्दी एवं चिप्स कुरकुरे बेचते हुए पाये गये. दोनों प्रतिष्ठान संचालकों को 24 घंटे के अंदर काउंटर से सामान हटाने का निदेश देते हुए अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्रियों की  बिक्री करने का आदेश दिया गया. कहा गया कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही करने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!