लातेहार
नगर पंचायत चुनाव के लिए माईक्रो ऑब्जर्वरों का प्रशिक्षण संपन्न


प्रशिक्षकों द्वारा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कार्य संपादन करने पर बल दिया गया। साथ ही मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. सामान्य प्रेक्षक द्वारा सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी एवं कर्मी उपस्थित रहे. 