lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

पीएम श्री जेएनवी के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को ले कर निकाली रैली, गांधीगिरी दिखायी

लातेहार। जिला में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है. इसी कड़ी मे शुक्रवार को शहर के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र  व शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया. रैली में छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. इस दौरान यातायात नियमों का उल्‍लघंन करने वाले वाहन चालकों को  थाना चौक के पास गुलाब फूल भेंट कर सड़क सुरक्षा को ले कर जागरूक किया गया. रैली का नेतृत्‍व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल,  पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा एवं पीएम श्री नवोदय विद्यालय लातेहार के प्राचार्य रामायण राम ने किया. रैली में विद्यालय के शिक्षक सुमंत कुमार साव, डा संदीप कुमार ओझा, भुवनेश्वर बेदिया, तृप्ति तिवारी व  राकेश कुमार आदि शामिल थे. छात्रों ने यातायात के नियम का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगीरी के तर्ज पर फूल भेंट किया और उन्‍हें यातायात के नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया. इस दौरान करीब 328 चालकों को जागरूक किया गया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लातेहार सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के अलावा सड़क सुरक्षा कर्मी ऋषि राज, राजेश गुप्ता एवं जिला पुलिस बल शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!