WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

जिले को टीबी मुक्‍त बनाने के लिए सबों को आगे आना होगा: डा टोपनो

लातेहार। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में  टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लातेहार प्रखंड कार्यालय से सरकार के द्वारा प्रदत मोबाइल मेडिकल वैन को जिला के ग्रामीण स्‍थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया. इसका मुख्‍य उदेश्‍य स्वास्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने और टीबी उन्मूलन के प्रति जागरुकता फैलाना है. यह वाहन जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं ग्रामीणों में यक्ष्‍मा रोग को ले कर जागरूकता फैलायेगा. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो ने कहा कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन के इस दो दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में विभिन्न विभागों एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करते हुए लातेहार जिला को टीबी मुक्त बनाना है. उन्होंने टीबी से ग्रसित व्यक्ति को ठीक करने के प्रति आम जनमानस को आगे आने के लिए अपील की.  कहा कि वे भी गांव-समाज के सदस्य है, उन्हे भी एक अच्छी जीवन जीने में मदद करने में उनका सहयोग करना चाहिए. यह छुआ-छुत की बीमारी नही हैं. यक्ष्मा के जिला कार्यक्रम समन्वयक मदन लाल गुप्ता ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा क‍ि स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और सहिया घर-घर जाकर मरीज खोजेंगे. उनका सैंपल लेंगे और जांच करेंगे. टीबी पॉजीटीव पाये जाने पर निःशुल्क इलाज के साथ-साथ मरीज का फ्लोअप भी प्राथमिकता पर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को 14 दिन का खांसी, बुखार या वजन कम हो रहा है तो आगे आयें, जांच के लिए खखार दें. मरीज को विभाग के द्वारा आर्थिक सहयोग राशि एक हजार रूपये की राशि भी दी जाती है. इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह में 70 मरीजों का एक्‍स-रे के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!