mahesh singh banner new nn
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

महेश सिंह के जनसंपर्क अभियान में महिलाओं की तादाद बढ़ी

लातेहार। नगर पंचायत चुनाव, लातेहार में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के जनसंपर्क अभियान में महिलाओं की काफी तादाद देखी जा रही है. मंगलवार को महेश सिंह ने नगर पंचायत के अमवाटीकर इलाके में सघन जनसंपर्क किया. उनके अभियान के दौरान महिलाओं की अच्छी खासी तादाद देखी गई. मौके पर श्री सिंह ने अपनी प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि वे महिलाओं के मान सम्मान के लिए काम करेंगे. नगर में महिलाओं की मूलभूत सुविधाएं बहाल करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने महिला सुरक्षा की बात करते हुए नगर के हर चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की. श्री सिंह नगर के मुख्य सार्वजनिक स्थल और बाजारों में स्वच्छ पिंक टॉयलेट का निर्माण कराने की भी बात कही. उन्होंने जनसुनवाई केंद्र बनाने, हेल्पलाइन नंबर जारी करने और शिकायत दर्ज होने के बाद तुरंत उसका निष्पादन कराने की बात कही. इस दौरान महिलाओं ने खासा उत्साह देखा गया. मौके पर सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, शीला देवी, आशा देवी, सुकन्या देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!