latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

मुरली प्रसाद ने महेश सिंह के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

लातेहार। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्‍होने आगामी 23 फरवरी को बैलेट पेपर के क्रमाक पांच में बेंच छाप पर मुहर लगाने की अपील की. उन्‍होने कहा क‍ि महेश सिंह शिक्षित, कमर्ठ व्‍यक्तित्‍व व मजबूत नेतृत्‍व वाले प्रत्‍याशी हैं. उन्‍होने कहा कि महेश सिंह पूर्व में जिला परिषद सदस्‍य का भी चुनाव जीत चुके हैं और मनिका प्रखंड प्रमुख रह चुके हैं. उनके पास काफी लंबा राजनीतिक अनुभव है और वे चुनाव में जीतते हैं तो इसका लाभ लातेहार नगर वासियों को मिल सकेगा. श्री प्रसाद ने कहा कि महेश सिंह ने अपने चुनावी संकल्‍प पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्‍स का सरलीकरण कर जनता  पर पड़ने वाले अनावश्‍यक बोझ से राहत दिलाने, महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्‍थानों पर पिंक टॉयलेट बनवाने और भ्रष्‍टाचार मुक्‍त एवं पारदर्शी नगर प्रशासन देने, जन्‍म व मृत्‍यु प्रमाण पत्र और ट्रेड लाइसेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्‍टम और ऑनलाइन सुविधा देने की बात कही है. अगर यह सब लागू हो गया तो लातेहार की आम जनता को काफी राहत मिलेगी. उन्‍होने इसके लिए महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की है. मौके पर भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!