dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
खेलझारखंड

लातेहार के चार खिलाड़ी 46वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनित, प्रवीण मिश्रा चीफ कोच बने

 लातेहार। 46वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने डे बोर्डिंग बालक व बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार के चार खिलाडि़यों का चयन किया गया है. डे बोर्डिंग बालिका क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार से तीन खिलाड़ी अनुष्का कुमारी, रजनी कुमारी और आभा कुमारी और डे बोर्डिंग बालक क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार से एक खिलाड़ी विवेक कुमार का चयन इस प्रतियोगिता के लिए किया गया है.

आभा
अनुष्‍का

विवेक

यह खिलाड़ी पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. सभी खिलाड़ी झारखंड टीम के साथ सोमवार को हुगली के लिए रवाना हो गये हैं. बता दें कि लातेहार में आयोजित 23वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 18 बालक एवं 18 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया था.  झारखंड बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर लातेहार में आयोजित किया गया था. एफआईभीवी लेवल-1 कोच प्रवीण मिश्रा के देखरेख में बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था. जबकि बालक टीम का प्रशिक्षण शिविर रांची में आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर 14 बालिका एवं 14 बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया.  डे बोर्डिंग बालिका प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार के प्रशिक्षक सह सचिव, लातेहार जिला वालीबाल संघ, प्रवीण मिश्रा झारखंड बालिका टीम के चीफ कोच के रूप में टीम के साथ हुगली, पश्चिम बंगाल रवाना हुए. 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 हुगली, पश्चिम बंगाल में के कोच प्रवीण मिश्रा एवं खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी, लातेहार जिला वालीबाल संघ के चेयरमैन जय सिंह, अध्यक्ष रंजीत पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष मनोहर प्रसाद, विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button