WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
धर्मलातेहार

शिव मंदिर स्थापना महोत्सव भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्‍न

लातेहार।  सदर प्रखंड के ग्राम हेठपोचरा में आयोजित शिव मंदिर नव निर्माण सह स्थापना का तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया. कार्यक्रम का समापन विधिवत मूर्ति स्थापना, हवन एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. नव निर्मित शिव मंदिर अब भव्य स्वरूप में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है. मंदिर का आकर्षक गुंबद एवं सुसज्जित संरचना पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बन गया है. यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि गांव की एकता, श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक है. कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार की संध्या में भव्य सांस्कृतिक एवं भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. पूरे आयोजन के दौरान गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद उरांव (जिप सदस्य), उमेश पाठक, लाल शंभू नाथ शाहदेव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, रामजी सिंह (मुखिया), अखिलेश प्रजापति, शंभू प्रसाद, राम नरेश प्रसाद, गोविंद साह, भगवान साहू, दिलीप कुमार प्रसाद, पीताम्बर, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल अभिषेक नाथ शाहदेव, लाल जितेंद्र नाथ शाहदेव, अनुप कुमार, कैलाश ठाकुर, लखन साह, उपेंद्र प्रसाद,नागेन्द्र प्रसाद,संजय प्रसाद,पुरुषोत्तम लाल,रामलगन राम, दिनेश कुमार ठाकुर,रामबिलास सिंह,राजेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, मिथुन ,सुधीर,अशोक,रूपेश,दीपन,बिनय, रामचंद्र प्रसाद, लक्ष्मण उरांव, अनुपम कुमार मिश्र, मनोज ठाकुर, देवनंदन प्रसाद, रंजीत सिंह, अनुज प्रसाद, पंकज कुमार ठाकुर, मनोज प्रसाद, सुधीर प्रसाद, दिलचंद सिंह, सचिन सिंह, पीतांबर सिंह, कर्मदेव सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, प्रकाश सिंह, बलराम प्रसाद, रिंकू प्रसाद, कुंदन प्रसाद सहित सभी श्रद्धालु भक्तगणों का सराहनीय योगदान रहा. मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं श्रद्धालु भक्तों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि सबों के सहयोग, समर्पण एवं श्रद्धा भाव से यह ऐतिहासिक आयोजन सफल हो सका.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!