mahesh singh banner new nn
लातेहार

डीसी व एसपी ने होली पर्व को ले कर कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

लातेहार। होली पर्व में जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, हेल्पलाइन नंबर एवं तैनात दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. रात्रि में होलिका दहन कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) को दिया गया है. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित स्थल पर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत संबंधित मजिस्ट्रेट तत्काल इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं, ताकि स्थिति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके. पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से सख्ती एवं तत्परता के साथ निपटने का निर्देश दिया. उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मियों को 24×7 सतर्क रहने एवं प्राप्त सूचनाओं का समुचित संधारण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे होली पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें. किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई्.  किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिले स्तर पर 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर कॉल कर सूचना को साझा किया जा सकता है। साथ ही साईबर सेल के मोबाइल नंबर 6206159795 पर अथवा 112 पर कॉल कर सूचना साझा कर सकते है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!