latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

ट्रेलर ने टेंपो को टक्‍कर मारी, दो छात्र घायल

लातेहार। जिले के बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर शनिवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में टेंपो में सवार दो छात्र घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पंकज कुमार (13) पिता कंचन भुईया तथा रामनाथ यादव (14) पिता शिवकुमार यादव, दोनों ग्राम मुरपा थाना बालूमाथ बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर टेंपो से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बसिया ओवरब्रिज के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से टेंपो में सवार दोनों छात्र घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां अलीशा टोप्पो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया. 

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button