Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

पुलिस व ग्रामीण के हिसंक झड़प में 71 नामजद और 400 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज

लातेहार। पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा के आवेदन पर सदर थाना के कैमा गांव में पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुई हिसंक झड़प में शामिल 71 नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बता दें कि  इस  घटना में पुलिस के 15 जवान घायल हो गये थे. इनमें से तीन जवानो को बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया गया था. सदर थाना में कांड संख्‍या 39/2026 में मंगल देव उरांव पिता स्व लाल सहाय उरांव,  सतीश भगत पिता महेन्द्र उराँव, मुनेश्वर भगत पिता  महेन्द्र उराँव, जोहन भगत पिता बरिया मगत,  महेश टाना भगत पिता बरिया भगत, निर्मल टाना भगत पिता स्व जय मंगल टाना भगत, रामधारी भगत पिता धंत्री भगत, धर्मेन्द्र टाना भगत पिता जमुना भगत,  संदीप उराँव पिता सहाबीर उरांव, सविला देवी पति बिसुनदेव भगत, करमदेव भगत पिता जमुना टाना भगत, महेन्द्र भगत पिता जुहरलाल भगत, बुना भगत पिता स्व लालजी भगत, रामदास भगत पिता स्व नारायण भगत और  निर्मल भगत पिता स्व जयमंगल भगत समेंत 71 नामजद आरोपी व 400 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में गैर कानूनी तरीके से नाजायज मजमा लगा कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, परंपरागत हथियारो एवं ईटा- पत्थर से पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने, जवान को जान मारने की नियत से अपहरण व उस पर जानलेवा हमला करने, पुलिसकर्मी का हथियार छीनने आदि का आरोप लगाया गया है.

डेवलेक्‍टों माइनिंग के सर्वेयर ने मशीन लूटने के आरोप में मामला दर्ज कराया

वहीं तुबेद कोयला खान में कार्यरत डेवेलेक्टों माइनिंग लिमिटेड के सर्वेवर पंकज कुमार चौधरी के आवेदन पर सदर थाना में कांंड संख्‍या 37/2026  दर्ज किया गया है. श्री चौधरी ने सदर थाना क्षेत्र तुबेद बिछिया टोंगरी के हरेन्द्र उरांव और  मनोज उराँव पिता मंगरू उरांव पर हथियार से लैस होकर रंगदारी की मांग करने, डीजीपीएस रोबर, कन्ट्रोलर और प्रि‍जमिस्टिक मशीन लूट लेने, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं जान मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!