लातेहार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “नीर नारी शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
जल महोत्सव – गाँव का उत्सव, देश का महोत्सव” का जिला स्तरीय उद्घाटन


उन्होंने “नीर नारी शक्ति” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि जल प्रबंधन एवं संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहिया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गय. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो ने बताया कि आठ मार्च से 22 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जल महोत्सव के तहत जागरूकता कार्यक्रम, रैली, संवाद कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे आमजन में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मड़की मेरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार समेंत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि मौजूद थीं. 