RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहारलातेहार

विजयी भाजपा जनप्रतिनिधियों को मिला सम्मान, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने भी दी बधाई

लातेहार। नगर निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनप्रतिनिधियों की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. लातेहार के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह समेत भाजपा समर्थित सभी वार्ड पार्षदों को केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित साहू, बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदि ने अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर सहयोगी दल के रूप में समर्थन दे रहे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद मौजूद थे. उन्होंने लातेहार नगर पंचायत सहित राज्य के विभिन्न निकायों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जनता के विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया. कहा कि नगर निकाय चुनाव 2026 में मिली विजय जनता के विकास के प्रति विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश सिंह जी की जीत में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनता का आशीर्वाद और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह को इस जीत का श्रेय दिया और उनके नेतृत्व में नगर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई. मुरली प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री संजय और पूर्व मंत्री सीपी सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी. मौके परप्रदेश कार्य समिति राजधानी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, राजन तिवारी, पंंकज यादव, आनंद सिंह, विष्णु प्रसाद, प्रमोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, राजू प्रसाद व राकेश प्रसाद के अलावा निर्वाचित वार्ड पार्षद संयुक्‍ता कुंवर, जयराम कपूर आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!