latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

बीओसीडब्लू कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ उद्घाटन

बालूमाथ (लातेहार)। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निबंधित कार्डधारी श्रमिकों के लिए कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सन्नी कुमार सिंह, उपस्थित रहे. उन्होंने फीता काटकर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया. उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए सन्नी कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. सभी निबंधित श्रमिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और इस कौशल प्रशिक्षण को प्रतिदिन नियमित रूप से प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें. इस अवसर पर स्टेट हेड अब्दुल जब्बार, प्रदीप गंझू, केन्द्र प्रबंधक जितेन्द्र कुमार, श्रमिक मित्र देवंती देवी एवं केन्द्र के प्रशिक्षक, कर्मीगण एवं बड़ी संख्या में बीओसीडब्लू कार्डधारी लाभुक उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!