Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक में 15 मार्च की रैली को सफल बनाने की अपील

लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित बानपुर मुहल्ला निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामजनम प्रसाद सिंह के आवास पर क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सरयु प्रसाद सिंह ने की. बैठक मे आगामी 15 मार्च को रांची मे आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता मंच की रैली को सफल बनाने की अपील की गयी. रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी ने मजबूती से अपना सहयोग देने का निर्णय लिया है. मौके पर पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रैली के माध्यम से अपनी एकता को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है. इस रैली मे पूरी प्रदेश से क्षत्रिय समाज के लोग जुटेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे.

क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड की धरती पर पहली बार खुले मैदान मे क्षत्रिय समाज का सम्मेलन आयोजित की गई है. यह कार्यक्रम नही है बल्कि क्षत्रिय समाज को जो राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाई गई है इस पर चर्चा होगा. उन्होंने कहा कि हमारे स्वर्णिम समाज को मिटाने का प्रयास हो रहा है. उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज सभी वर्गो को लेकर चलने का काम करती है, हम सभी समाज को छाता देने का काम करते है इसलिए हमे क्षत्रिय कहा जाता है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह व वैशाली के सांसद लवली आंनद है. मौके पर पूर्व सिविल सर्जन डा एसके सिंह, सेवानिवृत डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, अरूण सिंह, नंदु सिंह, संजय सिंह, राजु सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, उदय भानु, आनंद सिंह, आलोक सिंह, धीरू सिंह, अश्विनी सिंह, अजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, वारिश सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, लाल आशिष नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!