एसवीएम में परीक्षा के प्रथम दिन छात्रों को तिलक लगाया, मुंह मीठा कराया भी कराया

लातेहार। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर ( धर्मपुर पथ) में 10 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हो गया है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा परीक्षा के तनाव को दूर करने और विद्यार्थियों में उत्साह भरने के उद्देश्य से इसे इसे परीक्षा उत्सव की तरह आयोजित किया गया. परीक्षा के प्रथम दिन विद्यालय के मुख्य द्वार पर सभी छात्रों को तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया. इस पहल से विद्यार्थियों के बीच परीक्षा का भय समाप्त हुआ और विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परीक्षा को चुनौती के बजाय सीखने और आत्म-मूल्यांकन के अवसर के रूप में देखना चाहिए. उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्यों की सक्रिय भूमिका रही.



