mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहारलातेहार

दादी गुलजार जी का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक सेवा व विश्व शांति के लिए समर्पित रहा: अमरमणी

लातेहार। शहर के धर्मपुर स्थित गिजनियाटांड़ में 11 मार्च को ब्रह्माकुमारी इश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय शाखा के द्वारा दादी गुलजार जी की पांचवी वीं पुण्यतिथि मनाय गयी. इस अवपर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर केंद्र प्रभारी बीके अमरमणि ने कहा कि दादी गुलजार जी का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक सेवा, मानवीय मूल्यों और विश्व शांति के लिए समर्पित रहा. उनके द्वारा दिया गया प्रेम, शांति और सकारात्मकता का संदेश आज भी संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है.  मुख्य अतिथि राजधानी यादव ने  कहा कि दादी गुलजारजी ने आध्यात्मिकता के माध्यम से मानवता को एकता, शांति और प्रेम का मार्ग दिखाया. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राजयोग ध्यान एवं शांति प्रार्थना के साथ किया गया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने दादी गुलजार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में बीके प्रीति, सोनम, रंजू, अनीता, रामशीला, उर्मिला, बीके चन्द्रेश, मोहन,  बद्री प्रसाद, जग्गू प्रसाद, रमेश व राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सहयोगी मौजूद थे.  आोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्‍य,  शहर के गणमान्य नागरिक तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button