Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

मुरली प्रसाद ने सिकनी कोलियरी खोलने की मांग

लातेहार। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्ता ने झारखंड सरकार से सिकनी कोलियरी को खोलने की मांग की है. श्री प्रसाद ने बताया कि सिकनी कोलियरी के बंद रहने से सिकनी समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के 40 हजार लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा सिकनी कोलियरी में कोयला की ढुलाई करने वाले ट्रक मालिक भी आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं. उन्होंने काफी समय से बंद पड़े सिकनी कोलियरी खोलने को लेकर झारखंड सरकार से इस दिशा में पहल करते हुए मजदूरों के हित में कार्य करने की मांग की है. श्री गुप्ता ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के प्रदेश में रोजगार के अवसर नहीं दिए गए. पहले से जो अवसर थे उन्हें भी इस सरकार ने बंद करा दिया है. श्री कुमार ने कहा कि सिकनी कोलियरी से स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलता था. सिकनी कोलियरी के पास होटल, खोमचा और गैरेज तथा टायर पंचर बनाने वालों का भी जीवन यापन होता था.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!