latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
अपराधझारखंड

दो जंगली हाथि‍यों ने खेतों में काम करने गयी महिला को मार डाला

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेबना ग्राम में गुरुवार को एक महिला दुलारी देवी (45)  पति गोविंद महतो को जंगली हाथियों ने हमला कर मार डाला् दुलारी देवी सुबह अपने खेत में काम करने गई थी. इसी बीच दो जंगली हाथी अचानक पहुंचकर दुलारी देवी पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता, वनरक्षी कैलाश कुमार, मंगल सिंह, अमित कुमार तिवारी, सिकंदर राम, आनंद चौबे, संतोष उरांव घटना स्थल पर पहुच कर ग्रामीणों से वार्ता किया. मृतक के आश्रित को 40 हजार तत्काल सहायता के रूप में उपलब्ध कराया. कहा गया कि  आवेदन देने के 15 दिन के अंदर 60 हजार तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन लाख रूपये दिये जायेगें. इसके बाद  परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए. इस मौके पर बिंदेश्वर महतो, दिलीप भगत ,गंगेश्वर महतो, बलदेव महतो, हीरालाल महतो, कामेश्वर महतो, प्रकाश महतो, संदीप कुमार, संतोष उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button