Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

एसआईआर से पूर्व की सभी तैयारियां समय पर पूरी करें: उपायुक्‍त

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  की तैयारियों एवं प्री-रिवीजन गतिविधियों की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई. बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल ऑनलाइन शामिल थे. बैठक में अप्रैल 2026 से प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य से पूर्व की सभी गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त  ने  जिले में चल रहे बीएलओ मैपिंग कार्य की अद्यतन जानकारी ली. बैठक में बताया गया कि जिले की मनिका विधानसभा क्षेत्र में 75.27 तथा लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 83.01 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग कार्य बीएलओ ऐप के माध्यम से पूर्ण कर लिया गया है. इसकी प्रविष्टि ऑनलाइन ईआरओ नेट पर भी उपलब्‍ध है. उपायुक्त ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.  समीक्षा के दौरान उपायुक्‍त ने विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची में दर्ज धुंधली, गैर-आयामी और गैर-मानवीय फोटो को हटाते हुए मतदाता सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने का निर्देश दिया. उन्‍होने अवैध अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को भी तत्काल सुधारने का निर्देश दिया. उपायुक्‍त ने निर्धारित समय-सीमा के अंदर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करने तथा किसी भी आवेदन को सात दिनों से अधिक लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने बताया कि  नव नियुक्त मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त बीएलओ एवं विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए-2 को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!