WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

लातेहार में शांतिपूर्ण व निष्‍पक्ष संपन्‍न हुआ झारखंड स्‍टेट बार एसोसिएशन का चुनाव

लातेहार। झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के चुनाव लातेहार में शांतिपूर्ण व निष्‍पक्ष संपन्‍न हुआ.  चुनाव को ले कर जिला अधिवक्ता संघ भवन में मतदान की प्रक्रिया संपन्‍न करायी गयी. चुनाव की निगरानी के लिए स्टेट बार एसोसिएशन की द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में अतुल कुमार तिवारी को प्रतिनियिुक्‍त किया गया था. जिले में कुल 131 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से  103 अधिवक्ताओं ने अपने मतदान में भाग लिया. मतदान को ले कर अधिवक्‍ता भवन व आसपास पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. पीठासीन पदाधिकारी सह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के कुल 25 पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. इनमें से 23 सदस्यों का चयन मतदान से किया जायेगा, जबकि दो सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चुने गए इन्हीं सदस्यों में से आगे चलकर झारखंड स्टेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा.  सबसे पहले मतदान करने वाले वरिष्ठतम अधिवक्ता राजमणि प्रसाद को सम्मानित किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!