WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहारलातेहार

कार्यों को समय पर पूरा करे: डीसी

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में एनआरईपी (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम) एवं एमआई (लघु सिंचाई) से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंता से संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए NREP एवं लघु सिंचाई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें तथा नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें. उन्होंने योजनाओं से आमजनों को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. बैठक में कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी पुनई उरांव और कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई किशुन मिंज आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!