Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करायें सभी विद्यालय: रंजन

सरकारी व नीजि विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर जिला मुख्‍यालय के सभी सरकारी एवं नीजि विद्यालयों के प्राचार्य व अन्‍य प्रतिनिधियों के साथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्‍यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कराने की अपील स्‍कूल प्रधानों से की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी श्री रंजन ने नाबालिग बच्‍चों को दुपहिया वाहनों के साथ विद्यालय नहीं आने देने की बात कही. उन्‍होने कहा कि 18 साल से पहले वाहन चलाना कानून जुर्म है और इसमें जिनकी भी सहभागिता रहती है वे दोषी होते हैं. उन्‍होने स्‍कूल बस या टेंपो में क्षमता से अधिक बच्‍चों का परिवहन नहीं करने की हिदायत दी. खास कर वैसे टेंपो चालक जो क्षमता से अधिक बच्‍चों का परिवहन करते हैं उन टेंपो में अपने बच्‍चों को नहीं भेजने की अपील अभिभावकों से की. विद्यालय प्रबंधनो को भी इस पर नजर रखने की बात कही गयी. श्री रंजन ने कहा कि क्षमता से अधिक बच्‍चों का परिवहन करने पर जिले में कई दुर्घटनायें हो चुकी है. इन दुर्घटनाओं से हमें सबक लेना चाहिए. बैठक में श्री रंजन ने बताया कि सुबह में बच्‍चों के स्‍कूल जाने एवं छुट्टी के बाद घर लौटने के समय नो इंट्री लगायी जाती है. बैठक में नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत, राज कुमार वर्मा समेंत कई विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!