लातेहार। शहर के रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास शहरी जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया है. रेलवे द्वारा कराये जा रहे कंस्ट्रक्शन वर्क की वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस आशय की जानकारी नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने दी. उन्होने बताया कि पाइपलाइन के मरम्मती कार्यमं तीन से चार दिनों का समय लगेगा. उन्होने बताया कि इस अवधि में लातेहार शहरी जलापूर्ति डुरूआ के आश्रयगृह इलाके में बंद रहेगी. उन्होने शहर वासियों से सहयोग अपेक्षा की है.