Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने लातेहार में राजधानी एक्‍सप्रेस के ठहराव की मांग सांसद से की

लातेहार। लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने सांसद कालीचरण सिंह से स्‍थानीय परिषदन भवन में मुलाकात कर लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है.उन्‍होने कहा कि लातेहार रेलवे स्‍टेशन को अमृत रेलवे स्‍टेशनों में शुमान किया गया है. ऐसे में यहां प्रत्‍येक ट्रेन का ठहराव होना चाहिए. श्री प्रसाद ने सांसद को बताया कि लातेहार जिले के लोगों को राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए डाल्टनगंज तक जाना पड़ता है. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है. मुरली प्रसाद ने कहा कि लातेहार जिला मुख्यालय होने के बावजूद यहां से लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण आम लोगों, मरीजों, छात्रों और व्यवसायियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.  उन्‍होने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव होने से जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें दूसरे स्टेशन तक जाने की मजबूरी खत्म होगी. उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि वे रेल मंत्रालय से इस संबंध में पहल करें, ताकि लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हो सके. इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि जिले के विकास को भी गति मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!