mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंड

लंबित दावों का निष्‍पादन करें और फर्जी मुकदमें वापस लें: कन्‍हाई सिंह

10 दिवसीय पदयात्रा समाहरणालय पहुंचकर हुई समाप्त ,सौंपा ज्ञापन

लातेहार। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत लंबित दावों का त्‍वरित गति से  निपटारा और ग्रामीणों पर किये गये फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग को ले कर जिले बरवाडीह प्रखंड से निकाली गयी दस दिवसीय पदयात्रा मंगलवार को लातेहार पहुुंच कर संपन्‍न हो गयी. इस मौके पर समाहरणालय के पास एक सभा का आयोजन किया गया. बरवाडीह के जिप सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में पिछले आठ मार्च से ग्राम स्तर से शुरू हुई पदयात्रा विभिन्न गांवों और प्रखंडों से गुजरते हुए 10वें दिन सोमवार को लातेहार समाहरणालय पहुंची. सभा को कन्हाई सिंह ने कहा कि जिले में वन अधिकार अधिनियम के तहत दावों के निष्पादन में गंभीर शिथिलता बरती जा रही है. उन्‍होने बताया कि प्रमुख मांगों में  लंबित दावों का शीघ्र निपटारा, ग्राम सभाओं को लघु वनोपज पर अधिकार, फर्जी मुकदमों की वापसी, ग्राम सभा की अनुमति के बिना किसी भी परियोजना पर रोक तथा उत्तर कोयल परियोजना को निरस्त करने की मांग शामिल है.  मौके पर समाजसेवी श्यामली शर्मा ने कहा कि कानूनों को दरकिनार कर लोगों को उनके पारंपरिक जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है.  सभा में ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन पर पेसा कानून, जैव विविधता कानून और भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रावधानों की अनदेखी का आरोप लगाया. कहा कि शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तर कोयल परियोजना के नाम पर सात  गांवों के करीब 780 परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया चल रही है. पलामू टाइगर परियोजना क्षेत्र में हिरण पार्क, ग्रास प्लॉट और टाइगर सफारी के नाम पर वनभूमि अधिग्रहित की जा रही है. आरोप यह भी लगाया गया कि विरोध करने वाले ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है. सभा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा और कहा कि यदि 60 दिनों के भीतर लंबित दावों का समाधान नहीं किया गया तो घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन के साथ चक्का जाम किया जायेगा. सभा में अशोक सिंह मुंद्रिका सिंह, मधेश्वरी सिंह ,रामजन्म सिंह, रामवृक्ष सिंह ,अनीता देवी, बंधू सिंह, संगीता देवी, अनिता उरांव ,बसंती देवी समेत कई सैकड़ों महिला व पुरूष ग्रामीण मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!