mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

मादक पदार्थों की सेवन, तस्करी व उपयोग करने वालों पर कड़ी नजर रखें: डीसी

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित की गई. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वर्तमान में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी ली और  संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थोंं की बिक्री, सेवन, तस्करी,व उपयोग पर सजगता के साथ लोगो के ऐसे कार्यों में संलिप्तता पर नजर रखे. उन्‍होने  जिन क्षेत्र में अफीम की खेती की सूचना मिलती है तो खेती के विनष्टीकरण के साथ-साथ जिनके द्वारा खेती की गई है और जो लोग उसमें संलिप्त हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.  उन्होंने खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करने एवं नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर बल दिया. बैठक में स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!